भारत

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, कल लागू होंगी नई कीमतें

jantaserishta.com
29 March 2022 12:01 AM IST
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी, कल लागू होंगी नई कीमतें
x

नई दिल्ली: महंगाई की मार झेल रही जनता को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है. सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मंगलवार से पेट्रोल 80 पैसे और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा होगा. नई कीमतें मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी.

100 रुपये के पार पेट्रोल
नई कीमतों के मुताबिक अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार को यहां पेट्रोल की कीमत 100.21रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. वहीं डीजल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. आठ दिन में यह सातवीं बढ़ोतरी है, इसके साथ अब तक पेट्रोल के दाम करीब 4.90 रुपये बढ़ चुके हैं.
रविवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान हुआ था जिसके बाद नई कीमतें सोमवार सुबह लागू की गई थीं. बीते 22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर शुरू हुआ है. अब तक तेल के दामों में 4.90 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है.
महंगाई के मुद्दे पर संसद में हंगामा
केंद्र सरकार ने रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को इस बढ़ोतरी की वजह बताया था. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दामों में आई तेजी की वजह से लगातार तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है
तेल की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है. राज्य सभा में सोमवार को कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष दलों ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से आसमान छूती महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा. विपक्ष का दावा है कि आज देश ही नहीं, हर घर का बजट महंगाई की वजह से बिगड़ा हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story