
Petrol-diesel new rates सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल, डीजल और LPG के नए रेट जारी कर दिए। ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल के रेट आज 0.87 रुपये बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि, डीजल 0.91 रुपये महंगा होकर 91.58 रुपये लीटर हो गया है। वहीं एलपीजी की कीमतों में राहत है। इनमें कोई इजाफा नहीं हुआ है।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल का रेट अब 109.70 रुपये और डीजल का रेट 96.07 रुपये हो गया है। जबकि, चेन्नई में पेट्रोल आज 19 मई से 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.11 रुपये हो गई है।
अभी कुछ दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के रेट में 3-3 रुपये की वृद्धि की गई थी। पहले जहां तेल कंपनियों का डेली घाटा करीब 1,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, वहीं अब यह घटकर लगभग 750 करोड़ रुपये प्रतिदिन रह गया है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगे कच्चे तेल और कमजोर रुपये की वजह से कंपनियों पर दबाव बना हुआ है।





