भारत

कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Suhani Malik
27 Sep 2022 7:48 AM GMT
कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल
x

दिल्लीः इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में बीते दिनों से बढ़ोतरी देखी जा रही है। कच्‍चे तेल की बात करें तो ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 87.27 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई 79.84 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है। वहीं, देश में सरकारी तेल कंपनियों ने भी सोमवार सुबह पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। चार महानगरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.74 लीटर और डीजल 94.33 लीटर पर पहुंच गई है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज सोमावर 26 सितंबर, 2022 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हरियाणा, गोवा, असम, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल डीजल की कीमत में 0.53 रुपये तक महंगा हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में 0.59 रुपये तक सस्ता हुआ है। इनके अलावा बाकी अन्य राज्यों में कीमत पहले की तरह स्थिर हैं। बिहार के 19 जिलों में तेल के दाम बढ़े हैं। वहीं 11 जिलों में पेट्रोल डीजल की कीमत कम हुई हैं।सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Next Story