भारत

शाहीन बाग में कार्रवाई रुकी: MCD की कार्रवाई पर याचिका, दोपहर दो बजे सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

jantaserishta.com
9 May 2022 1:26 PM IST
शाहीन बाग में कार्रवाई रुकी: MCD की कार्रवाई पर याचिका, दोपहर दो बजे सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
x

Bulldozer in Shaheen Bagh: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर अब वहां से वापस लौट गया है. भारी हंगामे के बीच MCD की तरफ से वहां सिर्फ खानापूर्ति की गई. MCD कर्मचारियों ने वहां सिर्फ एक बिल्डिंग के बाहर लगी लोहे की रॉड्स को हटवाया, जो वहां रेनोवेशन के काम के लिए लगी थी. इस बीच सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी.

इससे पहले शाहीन बाग में आज भारी हंगामा देखने को मिला. कुछ स्थानीय नेता और लोग वहां MCD के बुलडोजर के आगे बैठ गए थे और उन्होंने MCD और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिनको बाद में हटा लिया गया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया. फिलहाल शाहीन बाग से अतिक्रमण हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है.
शाहीन बाग की ताजा स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल वहां तैनात किया गया था. पुलिस की मदद के लिए CRPF के 100 जवान वहां भेजे गए थे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story