सुप्रीम कोर्ट में याचिका, अब उद्धव ठाकरे गुट ने कही यह बात

मुंबई: शिवसेना की लड़ाई एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। उद्धव ठाकरे के गुट ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव आयोग की कार्रवाई पर रोक की मांग की है। चुनाव आयोग के समक्ष एकनाथ शिंदे गुट ने दावा ठोका है कि उनका ग्रुप ही असली शिवसेना है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने दोनों पक्षों से अपने-अपने समर्थन में दावों को पेश करने को कहा था। खास बात है कि बगावत के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना पर नियंत्रण की जंग शुरू हो गई थी। बीत दिनों आयोग को पत्र लिखकर पार्टी पर दावा पेश किया था। हालांकि, आयोग ने 8 अगस्त तक दोनों समूह से दावे और आपत्तियां मांगी थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





