भारत

हलाल सर्टिफिकेशन पर बैन की मांग को लेकर SC में याचिका, की गई ये मांग

jantaserishta.com
23 April 2022 8:41 AM IST
हलाल सर्टिफिकेशन पर बैन की मांग को लेकर SC में याचिका, की गई ये मांग
x

नई दिल्ली: हलाल प्रमाणित उत्पादों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर हुई है। याचिका में शीर्ष अदालत से हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश देने की मांग की है। वहीं, याचिकाकर्ता का यह भी कहना है कि किसी के धार्मिक विश्वास को किसी अन्य पर थोपना धर्मनिर्पेक्षता या सेक्युलरिज्म के खिलाफ है। वकील विभोर आनंद ने एड्वोकेट रवि कुमार तोमर के जरिए यह याचिका दायर हुई है।

याचिकाकर्ता ने हलाल सर्टिफिकेशन सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और जमियत उलेमा-ए-हिं हलाल ट्रस्ट समेत संबंधित अधिकारियों की तरफ से हलाल प्रमाणित किए गए प्रोडक्ट्स पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश देने की मांग की है। याचिका के अनुसार, हलाल सर्टिफिकेशन पहली बार साल 1974 में सामने आया था, जिसका इस्तेमाल मांस के लिए होता था। 1974 से पहले हलाल सर्टिफिकेशन जैसा कुछ नहीं था।
उन्होंने यहा भी कहा कि साल 1974 से लेकर 1993 तक हलाल सर्टिफिकेशन केवल मीट प्रोडक्ट्स के लिए होता था, लेकिन बाद में इसमें कई और उत्पाद भी शामिल हुए। खास बात है कि याचिका में 1974 से जारी किए गए सर्टिफिकेट्स को शून्य करने की मांग की गई है। साथ ही याचिका में पूरे भारत से हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स वापस लेने की मांग की है।
याचिकाकर्ता ने कहा, '...देश के 85 फीसदी नागरिकों के लिए अनुच्छेद 14, 21 के तहत दिए गए अधिकारों को लागू करने के लिए याचिकाकर्ता की तरफ से यह याचिका दायर की जा रही है। क्योंकि इन अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। यह देखा गया है कि 15 फीसदी आबादी के लिए बाकी 85 प्रतिशत लोगों को उनके इच्छा के खिलाफ हलाल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story