भारत

सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका, बुजुर्ग ने 510 करोड़ मुआवजा मांगा

jantaserishta.com
8 Jun 2022 4:19 PM IST
सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका, बुजुर्ग ने 510 करोड़ मुआवजा मांगा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अधिग्रहित वक्फ संपत्ति का कानूनी उत्तराधिकारी होने का दावा करते हुए एक वरिष्ठ नागरिक ने 510 करोड़ रुपये की भूमि के मुआवजे के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि अलीम अख्तर 80 साल के कानूनी उत्तराधिकारी हैं, जिन्होंने 510 करोड़ रुपये के मुआवजे का दावा किया था. जिसे जिला मजिस्ट्रेट फतेहपुर ने अस्वीकार कर दिया था. इसे लेकर भी राहत की मांग की गई है.

याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए कहा गया कि कोर्ट ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास (एलएआरआर) अधिनियम, 2013 में उचित मुआवजे और पारदर्शिता के अधिकार के प्रावधानों के बावजूद मुआवजे से इनकार कर दिया.
याचिका में कहा गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यह निष्कर्ष निकालने में घोर गलती की कि याचिकाकर्ता 110 साल पहले की जमीन का मालिक था.
याचिका में कहा गया है कि उच्च न्यायालय ने संपत्ति के संबंध में मुआवजा नहीं देने में गलती की है. इसमें कहा गया कि राज्य को कानून के अनुसार मुआवजे की गणना और इसे देने की मांग की गई है. वास्तव में याचिकाकर्ता के पूर्वज मोहम्मद हसन उस संपत्ति के मालिक थे, जिसके संबंध में प्रमाणित किया गया था.
जिला मजिस्ट्रेट और बाद में भूमि अधिग्रहण कार्यालय को किए गए अभ्यावेदन के बावजूद मांगे गए मुआवजे को नहीं दिया गया. जबकि रिपोर्ट में संबंधित संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड में याचिकाकर्ता के पिता का उल्लेख मिला था. याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि मुआवजा न मिलना कानून के तहत गलत है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story