भारत

कोर्ट की कार्यवाही रिकॉर्ड करने को लेकर अरविंद केजरीवाल की पत्नी, अन्य के खिलाफ याचिका दायर

jantaserishta.com
29 May 2024 4:12 PM IST
कोर्ट की कार्यवाही रिकॉर्ड करने को लेकर अरविंद केजरीवाल की पत्नी, अन्य के खिलाफ याचिका दायर
x
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और कई अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इन पर कथित तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के नियमों का उल्लंघन करते हुए कोर्ट की कार्यवाही को अवैध तरीके से रिकॉर्ड करने का आरोप लगाया गया है।
कथित तौर पर रिकॉर्डिंग को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। दिल्ली के वकील वैभव सिंह ने दायर जनहित याचिका में कोर्ट की कार्यवाही की कथित रिकॉर्डिंग और प्रसार में शामिल लोगों के खिलाफ जांच करने एवं एफआईआर दर्ज करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की अपील की है।
याचिका में कहा गया है कि इन कार्यों से ट्रायल कोर्ट के जज का जीवन खतरे में पड़ गया है। वैभव सिंह की याचिका में सीएम की पत्नी के अलावा अक्षय मल्होत्रा, प्रमिला गुप्ता, विनीता जैन और डॉ. अरुणेश कुमार यादव समेत कई व्यक्तियों के नाम भी शामिल हैं।
याचिका में कहा गया है, "आम आदमी पार्टी के कई सदस्यों ने अन्य विपक्षी पार्टी के सदस्यों के साथ मिलकर जानबूझकर कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो और वीडियो रिकॉर्ड किया। जिसका उद्देश्य जानबूझकर कोर्ट की छवि खराब करने और उस पर दबाव डालना था।"
जनहित याचिका में आरोप लगाया गया है कि सीएम केजरीवाल और उनकी पार्टी के सदस्यों ने अदालती कार्यवाही को रिकॉर्ड करने और उसे शेयर करने के लिए एक पूर्व नियोजित साजिश रची। याचिका में जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने के लिए गहन जांच की मांग की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story