भारत

आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सीएम ममता के खिलाफ याचिका दायर

jantaserishta.com
5 July 2023 5:32 PM IST
आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सीएम ममता के खिलाफ याचिका दायर
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 8 जुलाई को हाेेने वाले पंचायत चुनावों से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने याचिका में कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद ममता बनर्जी ''सोरासोरी मुखोमोंट्री'' (सीधे मुख्यमंत्री) नामक एक जन संपर्क कार्यक्रम में भाग ले रही हैं, जिसमें लोग अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाते हैं। नेता सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा के समक्ष याचिका दायर की थी, लेकिन न्यायमूर्ति सिन्हा ने उस याचिका को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद भाजपा नेता को इस मामले में न्यायाधीश टी.एस.शिवगणनम और न्यायाधीश हिरण्मय भट्टाचार्य का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने अधिकारी की याचिका स्वीकार कर ली। मामले की सुनवाई अब गुरुवार को होगी। अधिकारी के अनुसार, 2021 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले शुरू किए गए एक कार्यक्रम 'डिडिके बोलो' (मुख्यमंत्री को बताएं) में जो फोन नंबर इस्‍तेमाल किया गया था। उसी नंबर का उपयोग 'सोरासोरी मुख्योमोंट्री' कार्यक्रम में कैसे किया जा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story