भारत

राकेश अस्थाना की बतौर पुलिस कमिश्नर बनाने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका, आज HC का फैसला

jantaserishta.com
12 Oct 2021 12:23 AM IST
राकेश अस्थाना की बतौर पुलिस कमिश्नर बनाने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका, आज HC का फैसला
x

राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनाने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई करेगी. चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की पीठ ने मामले की सुनवाई पूरी कर पिछले हफ्ते फैसला सुरक्षित रखा था. आज इस मामले में अहम फैसला आ सकता है.

बता दें कि याचिका में राकेश अस्थाना को रिटायरमेंट से ऐन पहले दिल्ली पुलिस का आयुक्त नियुक्त करने को नियमों का उल्लंघन बताया गया है और उनकी नियुक्ति रद्द करने की अपील की गई है.
नियुक्ति को चुनौती वाली याचिका में कहा गया है कि राकेश अस्थाना की नियुक्ति के सिलसिले में छह महीने के कार्यकाल बचे रहने के दौरान ही प्रतिनियुक्ति के नियम का पालन नहीं किया गया. इसके अलावा दिल्ली पुलिस के आयुक्त की नियुक्ति जैसे अहम मामले में यूपीएससी ने पैनल भी नहीं बनाया. दिल्ली पुलिस कमिश्नर जैसे अहम पद पर नियुक्ति के लिए तय न्यूनतम कार्यकाल दो साल होने के नियम की भी अनदेखी की गई है. इसके अलावा इंटर कैडर डेप्युटेशन के लिए सुपर टाइम स्केल के नियम को भी सरकार ने नजरंदाज किया है.
हालांकि इस नियुक्ति को न्यायपूर्ण, तर्क और परंपरा सम्मत बताते हुए गृह मंत्रालय ने इन दोनों याचिकाओं में दिए गए नियमों के हवाले का खण्डन किया है. सरकार ने कहा है कि उनकी ओर से तबादले और नियुक्ति के लिए तय सभी नियमों का पालन किया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को कहा था कि ये दोनों याचिकाएं गलत नीयत और गलत आधारों से दायर की गई हैं लिहाजा इनको सुनना ही उचित नहीं है. अब आज पता चल जाएगा कि इस याचिका पर अदालत का क्या रुख रहता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story