भारत

अजब-गजब: पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, लेकिन कुछ देर बाद...

jantaserishta.com
28 Dec 2021 8:38 AM IST
अजब-गजब: पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को दिया जन्म, लेकिन कुछ देर बाद...
x
देखकर चौंक उठे.

कछार: यह चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव की है. यहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था. इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा था. हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया.

पशुपालक ने बताया कि सोमवार को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो वे इसे देखकर चौंक उठे. पूरा चेहरा किसी शिशु की तरह ही था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी. खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे. यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है.
तस्वीरों से देखा जा सकता है कि बकरी ने अविकसित जीव को जन्म दिया है और उसकी शक्त हूबहू इंसानों से मिलती जुलती दिखाई पड़ रही है. काली बकरी के पेट से भूरे रंग के शिशु समान बच्चे के पैदा होने पर गांववालों ने यह मान लिया था कि उनके किसी के पूर्वज ने जन्म लिया है. लेकिन, बच्चा ज्यादा देर जीवित नहीं रह पाया. इसके बाद गांववालों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसको दफनविधि की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story