भारत
पालतू कुत्तों का बढ़ा आतंक, बच्ची पर किया हमला, कर दिया ये हाल!
jantaserishta.com
10 May 2023 11:45 AM IST

x
DEMO PIC
अब नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पालतू कुत्तों के हमले के मामले कम होते नहीं दिख रहे हैं. अब लखनऊ में खतरनाक प्रजाति के कुत्ते फ्रेंच मस्टीफ ने 5 साल की बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे कई टांके लगे हैं. पालतू डॉग फ्रेंच मॉस्टिफ का लाइसेंस नहीं है. अब नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी.
लखनऊ के थाना बाजार खाला क्षेत्र में तुलसी कॉम्फ्लेक्स के पास 5 साल की मासूम बच्ची एकरा अपने परिवार के साथ रहती है. दोपहर में बच्ची घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान पड़ोसी का फ्रेंच मस्टीफ कुत्ता किसी तरह से छूट कर आया और बच्ची पर हमला कर दिया. इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, उसने बच्ची को काट कर घायल कर दिया.
बच्ची के पीठ, कूल्हे और टांगों पर चोट आए. बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाए गया, जहां पर उसको कई टांके लगे. पुलिस ने शिकायती पत्र मांगा है लेकिन बच्ची के घरवालों ने पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं दिया और बच्ची का इलाज कुत्ते मालिक की तरफ से कराया जा रहा है. जब मामला तूल पकड़ा तो नगर निगम की टीम भी एक्टिव हुई.
Tagsलखनऊलखनऊ न्यूज़कुत्ते फ्रेंच मस्टीफफ्रेंच मस्टीफबच्चीLucknowLucknow NewsDog French MastiffFrench Mastiffbaby girl
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





