भारत

Train में पालतू कुत्ते की मौत, देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

jantaserishta.com
19 Jun 2024 10:34 AM GMT
Train में पालतू कुत्ते की मौत, देश भर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी
x
भावुक छात्रा ने ट्रेन की यात्रा छोड़कर, टैक्सी से टॉमी का शव लेकर गई।
बेगूसराय: पालतु जानवरों से प्यार की अनोखी कहानियां आपने अपने आसपास जरूर देखी-सुनी होंगीं। ऐसी ही एक कहानी बेगूसराय की छात्रा की है। छात्रा लेब्राडोर प्रजाती के अपने पालतू कुत्ते के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। मगर अचानक कुत्ते की तबियत खराब हुई और कानपुर पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई। इससे भावुक छात्रा ने ट्रेन की यात्रा छोड़कर, टैक्सी से टॉमी का शव लेकर बेगुसराय गई।
दुर्गा झा दिल्ली से अपने पालतू कुत्ते टॉमी को सिक्किम-महानंदा एक्सप्रेस से लेकर चली थीं, लेकिन बीच रास्ते में इटावा आते आते अचानक कुत्ते की तबियत खराब हो गई। कुत्ता बुरी तरह हांफने लगा। दुर्गा ने गार्ड से डॉक्टर बुलाने को कहा। मगर सेंट्रल पर ट्रेन पहुंची तो वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। इसी बीच कुत्ते ने दम तोड़ दिया। कुत्ते की मौत पर छात्रा ने खूब हंगामा किया। फिर उसे किसी तरह शांत कराया गया। इसके बाद छात्रा ने ट्रेन की यात्रा छोड़ दी और टैक्सी में टॉमी का शव लेकर बेगुसराय चली गई। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है वो इसकी जांच कर रहे हैं।
सूबे में भीषण गर्मी और लू से मंगलवार को 29 लोगों की जान चली गई। इनमें कैमूर में 11, सासाराम 6, मोहनियां 3, औरंगाबाद 3, बक्सर 3 आरा , अरवल व गया के एक-एक लोग शामिल है। कैमूर सदर अस्पताल में पिछले 24 घंटे में भीषण गर्मी और लू से 11 लोगों की मौत हो गई।
हालांकि सिविल सर्जन डॉ. मीना कुमारी और सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने लू से सिर्फ भभुआ प्रखंड के करौली गांव की संजनी कुमारी की मौत होने की पुष्टि की है। अन्य लोगों की मौत की वजह नहीं बता रहे। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि मरीज गर्मी से पीड़ित थे। किसी को सांस लेने में तकलीफ थी, तो कोई उल्टी-दस्त से पीड़ित था। जिले में 11 लोगों की ताबड़तोड़ हुई मौत की स्पष्ट वजह स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी नहीं बता रहे हैं।
Next Story