निर्माण के दौरान कार्मिकों से मारपीट, आगजनी के साथ फायरिंग की वारदात, 7 आरोपी गिरफ्तार

फलोदी पुलिस के जरिए बड़ी कार्रवाई की गई है. हाल ही में सोलर कंपनी की चारदीवारी निर्माण के दौरान कार्मिकों से मारपीट कर, आगजनी के साथ फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के मामले में पिछले चार साल से फरार कुल 7 आरोपियों को फलोदी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. ममले की जांच कर रहे जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया, जिले में वांछित अपराधियो की धरपकड़ कर गिरफ्तारी करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना फलोदी में वान्छित अभियुक्तों को अति.पुलिस अधीक्षक फलोदी अरूण माच्या के नेतृत्व में टीम द्वारा कॉम्बिग आपरेशन के तहत 07 अभियुक्तों को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





