भारत

2013 में शख्स की हुई थी मौत, अब 2020 में मिला 1.1 करोड़ का मुआवजा, पढ़े पूरा मामला

jantaserishta.com
22 Dec 2020 5:02 PM IST
2013 में शख्स की हुई थी मौत, अब 2020 में मिला 1.1 करोड़ का मुआवजा, पढ़े पूरा मामला
x
इसमें से 29 लाख रुपये पत्नी रुपाली, 10 लाख रुपये संतोष मोरे की मां और बाकी पैसे दोनों बेटियों को दिए जाएंगे.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मोटर एक्सिडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने एक परिवार को 1.1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है. साल 2013 में मुंबई निवासी संतोष मोरे की रोड एक्सिडेंट में मौत हो गई थी, जिसके बाद परिवार की ओर से ट्रिब्यूनल में मुआवजे के लिए क्लेम किया गया था.

साल 2013 में एक डंपर ने पवई इलाके में संतोष मोरे को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद ड्राइवर वहां संतोष को बिना कोई मेडिकल सहायता दिए फरार हो गया था. एक्सीडेंट के दो दिन बाद 12 फरवरी, 2013 में संतोष मोरे की मौत हो गई थी.
जब संतोष मोरे की मौत हुई तब उनके पीछे पत्नी रूपाली और दो बेटी रह गई थीं, जिसमें से एक बेटी सिर्फ डेढ़ साल की थी. अब इतने साल चले इस मामले में ट्रिब्यूनल ने पाया है कि ड्राइवर ने संतोष मोरे की मेडिकल सहायता नहीं की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
संतोष मोरे एक अकाउंटेंट थे, जो अपनी बाइक से जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार वाले डंपर ने उन्हें टक्कर मारी और कुचल दिया. जिस कंपनी का वो डंपर था, उसकी ओर से ट्रिब्यूनल में दावा किया गया कि संतोष मोरे तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था, जिसके बाद वो टकरा कर गिर गया और उसकी मौत हो गई.
ट्रिब्यूनल ने अब 1.1 करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है, इसमें से 29 लाख रुपये पत्नी रुपाली, 10 लाख रुपये संतोष मोरे की मां और बाकी पैसे दोनों बेटियों को दिए जाएंगे. इन रुपयों के कुछ हिस्सों को इन्वेस्ट करने को कहा गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story