शख्स पर चढ़ा शादियों का शोक, कर डाली चार शादियां, पांचवी के पहले हुई ये घटना

फाइल फोटो
शादियों का एनआरआई को कुछ ऐसा शोक चढ़ा कि उसने एक दो नहीं, बल्कि चार शादियां कर डालीं. इस बार वह पांचवी शादी करने की तैयारी कर रहा था, उससे पहले ही चौथी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.
हरियाणा के रोहतक निवासी एनआरआई नरेश कुमार अमेरिका में रहते हैं. बताया गया है कि तीन माह पूर्व थाना टोहना में नरेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई. शिकायतकर्ता महिला ने खुद को नरेश कुमार की चौथी पत्नी बताया. उसने बताया कि उससे पहले नरेश कुमार तीन शादियां कर चुके हैं और अब पांचवी शादी करना चाहते हैं.
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति नरेश कुमार के खिलाफ जांच शुरू कर दी. हाल ही में जब नरेश कुमार अमेरिका से आये, तो टोहना थाना पुलिस ने रोहतक से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपी एनआरआई को पुलिस टोहना ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
पीड़ित महिला स्वीटी ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी बीते वर्ष हुई थी. शादी के 1 महीने बाद ही उसका पति अमेरिका चला गया. इस दौरान पति उसके सारे जेवरात भी अपने साथ ले गया. इसके बाद वह पत्नी से और पैसो की मांग करने लगा. जब पत्नी ने रकम देने में असमर्थता जताई, तो उसका फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद उसे किसी तरह सूचना मिली, कि उसका पति पांचवी शादी करने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की.
इस मामले में टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर एनआरआई नरेश कुमार को रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता द्वारा बताया गया है कि आरोपी पहले ही तीन शादियां कर चुका है. पीड़िता उसकी चौथी पत्नी और अब वह पांचवीं शादी करने की तैयारी में था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





