भारत

सुरक्षाबल बने काल: त्राल एनकाउंटर में आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद का चीफ इम्तियाज ढेर

jantaserishta.com
9 April 2021 11:38 AM IST
सुरक्षाबल बने काल: त्राल एनकाउंटर में आतंकी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद का चीफ इम्तियाज ढेर
x

त्राल मुठभेड़ में अंसार गजवत-उल-हिंद का प्रमुख आतंकवादी इम्तियाज शाह मारा गया. सर्च ऑपरेशन चल रहा है: कश्मीर जोन पुलिस

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के त्राल और शोपियां में दो अलग-अलग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। दो आतंकवादी त्राल में एक एनकाउंटर में मारे गए हैं जबकि शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं शोपियां में एनकाउंटर के दौरान दो आतंकवादी फायरिंग करते हुए मस्जिद में घुस गए हैं। फिलहाल दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों की पूरी कोशिश है कि दोनों आतंकवादियों का सरेंडर कराया जाए ताकि मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था और इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। अवंतीपोरा के त्राल इलाके में मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है जबकि शोपियां एनकाउंटर में तीन आतंकवादी मारे जा चुके हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story