भारत

इत्र कारोबारी पर छापा: सपा MLC का दावा- कुछ नहीं मिला, इधर पहुंची नोट गिनने की मशीन

jantaserishta.com
1 Jan 2022 12:13 PM IST
इत्र कारोबारी पर छापा: सपा MLC का दावा- कुछ नहीं मिला, इधर पहुंची नोट गिनने की मशीन
x

कन्नौज: उत्तर प्रदेश में कारोबारी पीयूष जैन के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग एक्शन मोड में है. अब आयकर विभाग का शिकंजा इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब पर कसता जा रहा है. शुक्रवार को आयकर विभाग टीम ने मोहम्मद याकूब के यहां छापेमारी की थी. बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है और नोटों की गिनती के लिए मशीनें मंगाई गई हैं.

बता दें कि इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब के यहां शुक्रवार सुबह से ही छापेमारी जारी है. याकूब के साथ-साथ लखनऊ में रहने वाले उनके भाई मोहसीन के यहां भी इनकम टैक्स विभाग के 4-5 अधिकारी पहुंचे थे. मोहसीन हजरतगंज में स्थित अपनी कोठी में रहते हैं. कन्नौज में इत्र के सबसे बड़े और पुराने कारोबारियों में गिने जाने वाले मलिक मियां के यहां भी छापेमारी हुई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story