भारत

इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, छापामारी में अब तक 257 करोड़ रुपए बरामद

jantaserishta.com
27 Dec 2021 5:52 PM IST
इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, छापामारी में अब तक 257 करोड़ रुपए बरामद
x

कानपुर: कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को महानगर मजिस्ट्रेट कारपोरेशन की कोर्ट ने 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीयूष जैन पर 31 करोड़ 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है. बीते दिनों उनके घर पर हुई छापेमारी में 175 करोड़ कैश और 23 किलो सोना भी बरामद हुआ था.

बता दें कि 50 घंटे से भी ज्यादा लंबी पूछताछ के बाद रविवार को पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पीयूष की पहली रात कानपुर के काकादेव थाने में गुजरी. कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार किए जाने के बाद पूछताछ के लिए काकादेव थाने लाया गया था जहां वो सोमवार की सुबह एक कमरे में कंबल ओढ़कर फर्श पर सोए हुए पाए गए. उन्हें थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क के केबिन में सोने के लिए जगह दी गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story