भारत

असम में जन आशीर्वाद यात्रा को लोगों का रिस्पॉन्स भाजपा के लिए मजबूत समर्थन दिखाता है: सीएम सरमा

jantaserishta.com
9 March 2026 8:27 AM IST
असम में जन आशीर्वाद यात्रा को लोगों का रिस्पॉन्स भाजपा के लिए मजबूत समर्थन दिखाता है: सीएम सरमा
x
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चल रही जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रही जबरदस्त जन प्रतिक्रिया पर कहा कि ऊपरी असम के कई निर्वाचन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी पार्टी के लिए जनता के मजबूत समर्थन की लहर को दर्शाती है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर कहा कि असम में चल रही "भगवा लहर" के पैमाने को सही मायने में समझने के लिए यात्रा को जमीनी स्तर पर देखना जरूरी है। उन्‍होंने लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा, "असम में भगवा लहर की व्यापकता को समझने के लिए आपको हमारी जन आशीर्वाद यात्रा को देखना चाहिए। ये आशीर्वाद अनमोल हैं और जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।"
सीएम ने रविवार को यात्रा के दौरान तिनसुकिया जिले के माकुम, डिगबोई और मार्गेरिटा का दौरा किया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने और राजनीतिक संपर्क कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एकत्रित हुए।
मकुम में आयोजित कार्यक्रम को यादगार बताते हुए सरमा ने कहा कि जनता द्वारा दिखाए गए स्रेह और उत्साह ने इस दिन को खास बना दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों ने सरकार और जनता के बीच संबंधों को और मजबूत किया है। उन्‍होंने कहा, "मकुम हर मायने में यादगार रहा। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में विकास की दिशा में प्रगति के साथ, लोगों की ऊर्जा और स्रेह ने इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया।"
डिगबोई में, मुख्यमंत्री ने चुटिया वंश की अंतिम रानी, बिरंगना सती साधनी की एक भव्य प्रतिमा जनता को समर्पित की। सरमा ने कहा कि रानी की बहादुरी और बलिदान पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे और असम के इतिहास और सांस्कृतिक पहचान में उनका एक महत्वपूर्ण स्थान है।
इससे पहले, मार्गेरिटा में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया से वे बेहद प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, "मार्गेरिटा की जनता से उमड़े प्रेम के सागर ने मेरे हृदय को आनंद से भर दिया और सड़कों को अविश्वसनीय ऊर्जा से भर दिया।"
जन आशीर्वाद यात्रा भाजपा के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य असम में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं से जुड़ना और सरकार की विकास पहलों को उजागर करना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story