भारत

2024 के चुनाव में चेहरा नहीं बल्कि जनता के मुद्दे हावी रहेंगे: तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
24 Jun 2023 3:58 PM IST
2024 के चुनाव में चेहरा नहीं बल्कि जनता के मुद्दे हावी रहेंगे: तेजस्वी यादव
x

फाइल फोटो

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव किसी एक व्यक्ति के चेहरे पर नहीं बल्कि आम लोगों के मुद्दों पर लड़ा जाएगा। तेजस्वी यादव ने बिहार की समृद्ध विरासत की सराहना करते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है और यहां कई आंदोलन शुरू हुए।
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मस्थली है, जहां बड़े-बड़े आंदोलन हुए हैं। आपातकाल के दौरान देश को दिशा दिखाने का बीड़ा बिहार ने उठाया था। आज जब देश ऐसे ही हालात से जूझ रहा है तो कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के शीर्ष नेताओं का पटना में विपक्ष की बैठक के लिए एक साथ आना बड़ी बात थी।
हम यहां अपने लिए इकट्ठा नहीं हुए हैं, बल्कि आम आदमी के हितों के लिए लड़ने और फासीवादी ताकतों को हराने के लिए एकजुट हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश को एकजुट करना है। अगला चुनाव किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं होगा बल्कि यह जनता का चुनाव है। जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या सीएम अरविंद केजरीवाल इस बैठक से खुश नहीं हैं। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई भी असंतुष्ट नहीं है। बता दें कि शुक्रवार को पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में समान विचारधार वाले 20 दल एक मंच पर आए। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने को लेकर मंथन हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story