भारत

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग, इंडिया गुट की 'मॉक संसद' शुरू, देखें LIVE

jantaserishta.com
31 Oct 2026 4:04 PM IST
INDIA गठबंधन का जन महाभियोग, इंडिया गुट की मॉक संसद शुरू, देखें LIVE
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: इंडिया ब्लॉक नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक सार्वजनिक 'इम्पीचमेंट' कर रही है. इस कार्यक्रम में विपक्ष की करीब 21 पार्टियां शामिल होंगी. कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हो रहा है. इसे संसद की कार्यवाही की तरह आयोजित किया जाएगा.

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इस पूरी कार्यवाही की अध्यक्षता कर रही हैं. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव पेश किया. अलग-अलग पार्टियों के करीब 30 वक्ताओं के इस कार्यक्रम को संबोधित करने की उम्मीद है. राहुल गांधी कार्यक्रम के अंत में अपनी बात रखेंगे.
विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. विपक्ष का यह विरोध मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर है. यह कार्यक्रम पहले शुक्रवार को होना था, लेकिन दिल्ली में हुई भारी बारिश के कारण इसे टाल दिया गया था. अब यह कार्यक्रम 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले एक तरह के 'कर्टन रेजर' के तौर पर भी काम करेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story