भारत

पिज्जा कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को लगाया चूना

jantaserishta.com
19 Feb 2022 3:59 PM IST
पिज्जा कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को लगाया चूना
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पिज्जा कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों रुपए ठग लिए गए. भारत, नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश में पिज्जा के लिए मास्टर फ्रेंचाइजी रखने वाली कंपनी ने सेक्टर 20 थाने में ऐसे लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है, जो कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाकर लाखों लोगों को ठग रहे हैं.

नोएडा के सेक्टर 16 में मौजूद फूड कंपनी के अधिकारियों ने सेक्टर 20 में एफआईआर कराई है कि कुछ अज्ञात लोगों ने एक कंपनी बनाई और अपनी फर्जी वेबसाइट भी बनाई है. आरोप है कि यहां फर्जी ईमेल और मोबाइल नंबर के जरिये लोगों से संपर्क करके से देश विदेशों में फूड कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की जा रही है.
कंपनी को यह जानकारी तब मिली जब फ्रेंचाइजी के दावेदार जिन्हें ठगा गया था, वह सेक्टर 16 स्थित फूड कंपनी के कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा करने लगे. कंपनी को तब पता चला कि उनकी फ्रेंचाइजी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की जा रही है. पुलिस अफसरों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इन आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. नोएडा पुलिस साइबर और सर्विलांस सेल इस मामले की जांच कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story