भारत
पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है जनता: तारिक अनवर
jantaserishta.com
11 Nov 2025 5:45 PM IST

x
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच एनडीए और महागठबंधन की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने दावा किया कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं। बिहार में मतदाता महागठबंधन की सरकार बना रहे हैं।
उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि बिहार के मतदाता बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं। पहले चरण में भी हम आगे हैं और लोगों ने महागठबंधन को वोट दिया है। लोग बदलाव चाहते हैं, परिवर्तन चाहते हैं, पलायन, बेरोजगारी, गरीबी और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहते हैं।
उन्होंने खुशी जाहिर की है कि महिलाएं बढ़-चढ़ कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा ले रही हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने तारिक अनवर के दावे को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी और प्रदेश के लोगों के लिए खुशियां लाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। इसके अंतर्गत कुटुंबा के विभिन्न बूथों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि कुटुंबा में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान होगा तथा सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने आगे लिखा कि मेरा वोट, मेरा अधिकार। आज मैंने अपने परिवार संग ई-रिक्शा से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अब आपकी बारी है। विकसित कुटुंबा के संकल्प में सहभागी बनें और लोकतंत्र के इस महापर्व पर अपने अमूल्य मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कुटुंबा विधानसभा के सभी मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। फरीदाबाद में जब्त किए गए विस्फोटकों और दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके पर तारिक अनवर ने कहा कि यह जांच का विषय है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। हमें यह पता लगाना होगा कि क्या दोनों घटनाओं के पीछे एक ही दिमाग है। हमें यह भी पता लगाना होगा कि क्या ये किसी बड़ी योजना या षड्यंत्र का हिस्सा हैं। हमारा मानना है कि हमारी जांच एजेंसियों को इस सब के पीछे की सच्चाई उजागर करनी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





