भारत
तमिलनाडु में भारी बारिश से लोग परेशान, एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात
jantaserishta.com
21 May 2024 12:03 PM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में मंगलवार को भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इन कई इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की वजह से पानी भर गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय लोग मिलकर निचले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए बचाव अभियान चला रहे हैं।
आईएमडी ने लोगों से समुद्र तट क्षेत्रों में नहीं जाने को कहा है। कन्याकुमारी के बिजनेसमैन रामासामी ने आईएएनएस को बताया, "क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। पर्यटकों की आमद पर भारी असर पड़ा है।" तमिलनाडु आपदा विभाग ने तिरुनेलवेली, तेनकासी, कन्याकुमारी, डिंडीगुल, कोयंबटूर, नीलगिरी, विरुधुनगर और थेनी जिलों में यात्रा के लिए अलर्ट जारी किया है।
कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल के माध्यम से इन जिलों में 2.44 करोड़ मोबाइल पर बारिश की चेतावनी के बारे में एसएमएस अलर्ट भेजे गए हैं। भारी बारिश की भविष्यवाणी के कारण पर्यटकों को फिलहाल इन स्थलों पर न जाने की सलाह दी गई है। इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
तमिलनाडु राजस्व विभाग ने कन्याकुमारी, कोयंबटूर, तिरुनेलवेली और नीलगिरी जिलों में एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की हैं। इन इलाकों में पहुंची एसडीआरएफ टीमों में कुल 296 कर्मी शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





