भारत

युवक का शव लेकर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस रिमांड में पिटाई से मौत का आरोप

jantaserishta.com
9 April 2024 11:44 AM IST
युवक का शव लेकर सड़क पर उतरे लोग, पुलिस रिमांड में पिटाई से मौत का आरोप
x
पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रांची: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र निवासी अजय चौधरी नामक युवक की पुलिस हिरासत में कथित रूप से पिटाई से हुई मौत के विरोध में मंगलवार सुबह स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए।
उन्होंने शाहपुर-चैनपुर रोड को करीब दो घंटे तक जाम रखा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अजय चौधरी को हत्या के एक केस में पिछले दिनों जेल भेजा गया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर शनिवार से पूछताछ शुरू की थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने रिमांड के दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि रिमांड पर पूछताछ के बाद अजय को जेल भेज दिया गया था। सांस की बीमारी की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई तो हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। स्थिति में सुधार न होने पर उसे रिम्स भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अजय का शव सोमवार देर रात गांव पहुंचा तो लोग आक्रोशित हो उठे और मंगलवार सुबह शव के साथ सड़क पर उतर आए। वे उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोगों ने जाम हटाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story