भारत

हर घर से लोग जुड़ें तिरंगे अभियान से

Sonam
12 Aug 2023 9:02 AM IST
हर घर से लोग जुड़ें तिरंगे अभियान से
x

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता की भावना और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

पीएम ने एक्स (ट्विटर) पर किया आह्वान

उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ भावानात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्र की उन्नति के लिए कड़ी मेहनत की प्रेरणा देता है। मैं आप सभी से 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा आंदोलन में भाग लें और अपने फोटो इंटरनेट मीडिया पर साझा करे।

बाइक रैली का आयोजन

इससे पहले, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार दोपहर दिल्ली में सांसदों की हर घर तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरुआत प्रगति मैदान से हुई और यह इंडिया गेट सर्किल से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर पहुंचकर समाप्त हुई।

Next Story