भारत

लोगों ने पुलिस पर फेंके पत्थर, वीडियो हुआ वायरल

Shantanu Roy
19 April 2024 1:23 PM GMT
लोगों ने पुलिस पर फेंके पत्थर, वीडियो हुआ वायरल
x
देखें VIDEO...
एटा। यूपी के एटा जिले के एक गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने पथराव हो गया। पथराव होने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पुलिस पर पथराव करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव खानपुर में रामवकील पुत्र सुखराम और विनोद कुमार पुत्र रामसिंह बीच मारपीट हो गई थी। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस के दो कांस्टेबल पहुंच गए। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो फिर से पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि युवक ने विनोद कुमार के ऊपर छत पर चढ़कर पत्थर फेंके।
इससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया के पुलिस पर पथराव नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें कार्रवाई की गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिस बाइक को साइड में लगाते नजर आ रहा है इस दौरान कुछ लोग छत से पुलिसकर्मी के ऊपर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। पीछे से पुलिसकर्मी को एक व्यक्ति बचने के लिए कह रहा है। पुलिसकर्मी पथराव से बचने की कोशिश करता है तो उसकी बाइक हाथ से छूट जाती है और सड़क पर गिर जाती है। दरअसल गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। उसी की सूचना पर डायल 112 पुलिस गांव पहुंची थी, लेकिन पथराव को होता देखकर पुलिसकर्मी भी किनारे खड़े रहे।
Next Story