भारत
बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले को लोगों ने पीटा, पुलिस ने लिया ये एक्शन
jantaserishta.com
14 March 2023 10:13 AM IST

x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के एक पार्क में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ कर रहे आरोपी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। फिर पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एडोब कंपनी के पीछे पार्क में एक युवक नाबालिग बच्ची को ले गया था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। इस दौरान बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। वहां पर मौजूद लोग बच्ची के पास पहुंचे और उन्होंने बच्ची से शोर मचाने का कारण पूछा। जिस पर बच्ची ने बताया कि यह व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इस पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को जमकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बच्ची ने भी उस आरोपी को जमकर पीटा।
इसके बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था और इसी दौरान उसने पार्क में जा रही बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है और उसे जेल भेज दिया।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसबच्ची से छेड़छाड़छेड़छाड़पॉक्सो एक्टnoidanoida newsnoida policechild molestationmolestationpocso act
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





