Top News

दिल्ली में शीत लहर से राहत पाने अलाव का सहारा ले रहे लोग

7 Jan 2024 8:11 PM GMT
दिल्ली में शीत लहर से राहत पाने अलाव का सहारा ले रहे लोग
x

दिल्ली। दिल्ली के लोगों को 8 दिन बाद रविवार को धूप खिलने से ठिठुराने वाली ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। #WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर और कोहरा जारी है। लोग ठंड से बचने के …

दिल्ली। दिल्ली के लोगों को 8 दिन बाद रविवार को धूप खिलने से ठिठुराने वाली ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।

इससे ठंड और बढ़ सकती है। राजधानी में सुबह से ही बदलाव देखने को मिला। वायुमंडल की ऊपरी स्तर में बनी कोहरे की परत काफी हद तक साफ हो गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के जफरपुर और मयूर विहार इलाके सबसे अधिक ठंडे रहे। जफरपुर में अधिकतम तापमान 15.3 और मयूर विहार में 15.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, इन आठ दिनों के बीच चार जनवरी को गंभीर शीत दिवस और पांच जनवरी को शीत दिवस की स्थित रही।

    Next Story