
x
इलाके में हड़कंप.
हरिद्वार: हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में छह हाथियों का झुंड आ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हाथियों को देखते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए. सड़क पर मौजूद कुत्ते भौंकने लगे और पीछा करने लगे. गनीमत रही कि हाथियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया.
जगजीतपुर के राजा गार्डन इलाके में हाथियों का जंगल से निकलकर आबादी में आना कोई नई बात नहीं है. पिछले कुछ समय से वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा रखी थी, लेकिन अचानक छह हाथियों का झुंड मुख्य मार्ग पर उतर आया. हाथियों को देख राहगीर और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे.
कई लोगों ने मोबाइल लाइट या टॉर्च जलाकर उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश की. इस दौरान एक हाथी अचानक सड़क पर रुक गया, जिससे कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई. कुछ ही देर बाद हाथियों ने धीरे-धीरे जंगल की ओर वापसी की, और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
हाथियों के जंगल से आबादी क्षेत्रों की ओर आने का मुख्य कारण किसानों के खेतों में लगी फसलें बताई जा रही हैं. विशेषकर केला, गन्ना और अन्य मिठास वाली फसलें हाथियों की पसंदीदा हैं, जिससे हाथी आबादी क्षेत्रों में भी पहुंच रहे हैं.
हाथियों के अचानक आने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी किया और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथियों को मुख्य मार्ग से हटाने और उन्हें सुरक्षित जंगल में वापस भेजने के लिए टीमों को लगाया गया है.
स्थानीय लोगों ने कहा कि हाथियों की उपस्थिति ने कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल बना दिया. कुत्तों ने हाथियों का पीछा किया और भौंकने लगे. कुछ लोगों ने हाथियों की तस्वीरें और वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड किए, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं. वन विभाग ने इस पर लगातार निगरानी बढ़ा रखी है और इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





