भारत
लोग घर दुकान छोड़कर भागने लगे, यहां सड़क पर दिखा भयानक मंजर....VIDEO
jantaserishta.com
20 April 2024 2:51 PM IST

x
भारी पुलिस बल पहुंचा.
मुरादाबाद: मुरादाबाद में काशीपुरा हाईवे पर शनिवार की दोपहर एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लग गई। इससे पूरा इलाका धमाकों से दहल उठा। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव सिढावली के निकट दोपहर करीब डेढ़ बजे हादसा हुआ है। ट्रक में निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया। इससे पहले कि ड्राइवर और खलाली कुछ कर पाते सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। धमाकों को सुनकर आसपास के लोग घर दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। काफी दूर तक सिलेंडरों के फटने की आवाज और आसमान में उछल कर काफी दूर तक गिरते देखे गए।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल पहुंच गया और काफी पहले ही हाईवे पर दोनों दिशाओं में लगभग 4 किलोमीटर दूर ट्रैफिक रोक दिया गया है। पूरे सिढावली गांव में जबरदस्त दहशत का माहौल है। कुछ लोग घरों को छोड़कर भाग गए हैं तो कुछ लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है। फिलहाल पुलिस के पास किसी के हताहत होने की सूचना नहीं पहुंची है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई हैं लेकिन आग कम होने का इंतज़ार किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





