भारत
लोगों ने दिखाया साहस, चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 Sept 2025 3:02 PM IST

x
हड़कंप मच गया.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दो स्नेचरों ने एक महिला से चेन छीनने की कोशिश की। महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन, स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहस से यह घटना नाकाम हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला अपने बच्चे के साथ जैसे ही स्कूल के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन खींचने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बदमाशों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर ही दोनों की जमकर धुनाई कर दी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों स्नेचर संजय और आशु बताए जा रहे हैं। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके पास से सात चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद किए।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हाल ही में इस इलाके में चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लेकिन, इस बार लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए स्नेचरों को पकड़ लिया, जिससे अन्य अपराधियों को भी सबक मिलेगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने पहले किन-किन जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिया है। मोबाइल फोन बरामद होने से यह साफ हो गया है कि दोनों लंबे समय से चोरी और स्नेचिंग की वारदातों में शामिल रहे हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का आश्वासन दिया गया है।
Tagsनोएडा में लोगों ने दिखाया साहसनोएडाचेन स्नेचिंगचेन स्नेचिंग की कोशिश नाकामPeople showed courage in NoidaNoidachain snatchingchain snatching attempt failed
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





