भारत
भूकंप के झटकों से दहले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई तीव्रता
jantaserishta.com
25 Feb 2025 10:00 AM IST

x
भुवनेश्वर: ओडिशा के कई शहरों में मंगलवार सुबह लोगों ने भकूंप के झटके महसूस किए। झटका इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 19.52 डिग्री उत्तर और देशांतर 88.55 डिग्री पूर्व पर था। ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग दहशत में हैं। हालांकि किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी पर दर्ज जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पुरी से 286 किमी और बरहामपुर से 394 किमी दूर था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई और इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी में था। यह झटके सुबह 6:10 बजे आए, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में थे। इससे पहले 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र कुपवाड़ा बताया गया था।
इससे पहले 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में जोरदार भूकंप आया था, जिसका केंद्र दिल्ली रहा था। दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वह दहशत में आ गए थे। जानकारी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





