भारत

ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की, Video

Nil dhankar
31 March 2025 7:22 AM IST
ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की, Video
x

दिल्ली। भारत में रविवार को अर्धचन्द्र देखा गया, जिसके साथ ही रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो गया. देशभर में मुस्लिम समुदाय आज ईद मना रहा है. सऊदी अरब में ईद का जश्न रविवार को शुरू हो गया, जब खाड़ी देश में सबसे पहले चांद दिखाई दिया.

सऊदी अरब भारत, पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों से एक दिन पहले चांद का दीदार करता है. इस बार रमजान महीने की शुरुआत 2 मार्च को शुरू हुआ था. इस पूरे महीने मु​सलमान रोजा रखते हैं. ईद-उल-फितर, या (ईद-अल-फितर) मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र त्योहार होता है.

ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की. भोपाल में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. ईदगाह पर भोपाल पुलिस के साथ-साथ RAF के हथियारबंद जवान तैनात हैं. ⁠सुरक्षा के लिहाज से यहां आने वाली सड़क पर ट्रैफिक प्रतिबंधित किया गया है. हजारों की संख्या में लोग ईदगाह पर नमाज अदा करने पहुंचे हैं. भोपाल की इस ईदगाह को चारदीवारी के भीतर बनी भारत की सबसे बड़ी ईदगाह कहा जाता है. ⁠इस ईदगाह की लंबाई 900 फीट, जबकि चौड़ाई 628 फीट है.



Next Story