भारत

ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नमाज अदा की, वीडियो

Nilmani Pal
11 April 2024 1:22 AM GMT
ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नमाज अदा की, वीडियो
x

दिल्ली। ईद-उल-फितर के मौके पर जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नमाज अदा की। मुस्लिम समुदाय के लिए ईद-उल-फितर के पर्व का खास महत्व है। रमजान महीने के आखिर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व को दुनियाभर में अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है।

रमजान के महीने के लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस बार भारत में आज 11 अप्रैल को ईद मनाई जा रही हैं। इस खास अवसर पर लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं।

जानिए क्यों मनाया जाता है ईद का त्योहार

मान्यताओं के अनुसार, इस्लाम के आखिरी पैगंबर नबी मुहम्मद ने जंग-ए-बद्र में जीत हासिल की थी जिसकी खुशी में ईद का त्योहार मनाया जाता है. पैगंबर मुहम्मद के लिए जंग-ए-बद्र जीतना आसान नहीं था क्योंकि उनके सामने दुश्मनों की भारी भरकम फौज थी जबकि उनके साथ सिर्फ 303 अनुयायी मौजूद थे. खास बात है कि वह रमजान का महीना चल रहा था और पैगंबर और उनके सभी साथियों ने रोजा रखा हुआ था. इसके बावजूद भी पैगंबर ने वीरता का सबूत दिखाते हुए दुश्मन की फौज को धूल चटा दी थी. जंग-ए-बद्र की जीत के बाद ईद का त्योहार मनाया गया था.




Next Story