भारत
चोरी की मामूली घटना पर भिड़े दो गुटों के लोग, जमकर पत्थर चले, धारा 144 लागू
jantaserishta.com
1 July 2023 10:35 AM IST

x
दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव का रूप ले लिया है।
धनबाद: धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद कैलूडीह में चोरी की एक मामूली घटना को लेकर पैदा हुए विवाद ने शुक्रवार को दो समुदायों के बीच हिंसक टकराव का रूप ले लिया है। दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी और बमबारी हुई है। कई घरों पर भी हमला हुआ है। संघर्ष में एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया गया कि एक बैटरी चालित टोटो गाड़ी का चार्जर चोरी होने के बाद दो व्यक्तियों के बीच झगड़े में देखते-देखते दो समुदायों के लोग जुट गए। मारपीट शुरू हो गई, जिसमें विजय यादव, राजीव यादव, जनार्दन यादव, मोहम्मद शमीम अख्तर, नौशार अंसारी, शाहनवाज अंसारी, दिलशाद अंसारी, मो. आफताब घायल हो गए।
मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस के जाते ही दोनों पक्षों की भीड़ एक बार फिर आमने-सामने हो गई। इस दौरान जमकर पत्थर चले। कई बम भी फेंके गए। हालात बिगड़ते देख जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





