भारत
'मन की बात' कार्यक्रम से दुनिया के लोग प्रेरणा लेते हैं: दयाशंकर मिश्रा
jantaserishta.com
31 Aug 2025 2:02 PM IST

x
वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 125वें एपिसोड की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से रेडियो पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम से भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भी प्रेरणा ले रही है।
यूपी सरकार में मंत्री ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम समाज के लिए नवीन और प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत करता है।
उन्होंने विशेष रूप से श्रीनगर की डल झील में आयोजित 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' के उल्लेख की प्रशंसा की। इस आयोजन का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना था, जिसमें महिला एथलीटों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने डल झील में आयोजित 'खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल' के साथ-साथ ओडिशा की एक बेटी की प्रेरक कहानी का भी जिक्र किया। पीएम मोदी खेल-खिलाड़ियों से लेकर देश की समृद्ध विरासत को सहजता से उजागर करते हैं और देश की छिपी हुई प्रतिभाओं व उपलब्धियों को सामने लाते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए मुद्दों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम ने देश में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने, सुरक्षा उपायों, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित किया, ताकि भारत में निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा मिले, कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिले और भारतीयों को कारोबार के अवसर प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि पीएम की बातें देशहित में प्रेरणादायक हैं।
इसके अलावा, उन्होंने गांवों का जिक्र किया, विशेष रूप से फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध एक गांव का, जहां स्थानीय लोगों को प्रशिक्षण देने की बात दूसरे देश की ओर से की गई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया प्रेरणा लेती है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी की ओर से कही गई बातों पर देश का बच्चा-बच्चा विश्वास करता है और अपने जीवन में अमल करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





