भारत

महागठबंधन के लोग इकट्ठा होकर बिहार में 'जंगलराज' लाना चाहते हैं : अरुण भारती

jantaserishta.com
30 Aug 2025 4:44 PM IST
महागठबंधन के लोग इकट्ठा होकर बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं : अरुण भारती
x
पटना: लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी की नव संकल्प सभा 4 सितंबर को मुजफ्फरपुर में होने जा रही है। इसकी जानकारी शनिवार को लोजपा (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने देते हुए कहा कि आठ जून को हम लोगों ने नव संकल्प महासभा का आयोजन शुरू किया था। ‎इसकी शुरुआत आरा से हुई थी और छपरा, राजगीर, मुंगेर और गयाजी में इसका आयोजन किया जा चुका है। चार सितंबर को नव संकल्प सभा का आयोजन मुजफ्फरपुर में किया जाएगा। ‎
‎उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य है कि इस साल बिहार में चुनाव होने हैं। इस चुनाव के जरिए अगले दो दशकों के लिए बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा तय होगी। आने वाले समय में कौन नेता बिहार की दिशा और दशा को नेतृत्व प्रदान कर सही दिशा में ले जा सकते हैं, इसे तय किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जहां भी नव संकल्प सभा हुई है, सभी जगह यह आशीर्वाद मिला कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ऐसे युवा हैं, जो बिहार का नेतृत्व संभालें और एक बेटा बिहार को संभाले। ‎‎उन्होंने कहा कि मेरी भी एक कार्यकर्ता के तौर पर इच्छा है कि वे बिहार आएं और नेतृत्व संभालें। उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के शामिल होने पर कहा कि जब जंगल में आग लगती है तो सारे शहर की ओर भागते हैं। जो लोग नैरेटिव चलाने का प्रयास कर रहे हैं। सारे नैरेटिव जनता के बीच धराशायी हो रहे हैं, इसलिए इकट्ठे होकर प्रधानमंत्री को अपशब्द कर रहे हैं। ‎
‎उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में भी हमारे नेता चिराग पासवान के लिए अपशब्द का प्रयोग किया गया था। बिहार की जनता जान चुकी है कि अब ऐसा वे कभी नहीं होने देंगे। ‎ये लोग इकट्ठा होकर बिहार में जंगलराज लाना चाहते हैं। बिहार की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। ‎
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story