भारत

राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को सिखाएगी सबक: जेपी नड्डा

jantaserishta.com
2 Sept 2023 9:40 AM IST
राजस्थान की जनता गहलोत सरकार को सिखाएगी सबक: जेपी नड्डा
x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में सामने आए महिला के नग्‍न वीडियों को लेकर प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेेेश की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी।
जेपी नड्डा ने शनिवार सुबह एक्स (पहले ट्विटर ) कर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा," राजस्थान के प्रतापगढ़ का वीडियो चौंकाने वाला है। इससे भी बुरी बात यह है कि राजस्थान में शासन व्यवस्था पूरी तरह से नदारद है। मुख्यमंत्री और मंत्री गुटीय झगड़ों को निपटाने में व्यस्त हैं, और बचा हुआ समय दिल्ली में एक राजवंश को खुश करने में व्यतीत हो रहा है।
इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। राजस्थान की जनता राज्य सरकार को सबक सिखाएगी। गौरतलब है कि जेपी नड्डा आज ही राजस्थान के सवाई माधोपुर के दौरे पर जा रहे हैं, जहां ऐतिहासिक दशहरा मैदान से अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ वे भाजपा के राज्यव्यापी कार्यक्रम 'परिवर्तन संकल्प यात्रा" का शुभारंभ करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story