छह महीने से बंद पड़ी व्यवस्था पर नगरोटा सूरियां के लोगों का फूटा गुस्सा

नगरोटा सूरियां। नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में रेल बहाली के लिए नगरोटा सूरियां में जनआक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। जोगिंद्रनगर-पठानकोट कांगड़ा वैली नैरो सेक्शन पर पिछले छह महीनों से बंद की गई रेलों को चलाने के लिए पीसी विश्वकर्मा के …
नगरोटा सूरियां। नवभारत एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में रेल बहाली के लिए नगरोटा सूरियां में जनआक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। जोगिंद्रनगर-पठानकोट कांगड़ा वैली नैरो सेक्शन पर पिछले छह महीनों से बंद की गई रेलों को चलाने के लिए पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में नवभारत एकता दल की जनाक्रोश यात्रा को रेलवे स्टेशन नगरोटा सूरियां पर उमड़ी जनता का भरपूर समर्थन मिला। लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोग उद्घोष कर रहे थे कि रेल मंत्री या रेल चलाओ या इस्तीफा दो। केंद्र सरकार गरीब की नहीं अमीरों की है, मोदी कांगड़े की धाम याद है और रेल कैसे भुल गए, इस तरह नारेबाजी के बीच प्रदर्शन जारी रहा। नवभारत एकता दल अध्यक्ष ने बताया कि यह आक्रोश यात्रा पूरे कांगड़ा के गांव-गांव में जाएगी। विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि कांगड़ा की जनता को किस गलती की सजा दी जा रही है।
इस दौरान लोगों ने स्टेशन मास्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री, रेल मंत्री को ज्ञापन भी प्रषित किया। उन्होंने मांग उठाई की रेल मंडल फिरोजपुर जल्द से जल्द कांगड़ा में रेलगाड़ी चलाए और गरीब जनता को राहत दे। पठानकोट कैंट में वंदे भारत रेल के ठहराव का किया समर्थन नगरोटा सूरियां। भारतीय जनता पार्टी पठानकोट के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल ने हिमाचल प्रदेश की सांसद ईदू गोस्वामी द्वारा लोकसभा में उठाए गए सवाल पर वंदे भारत रेल गाड़ी जो कि दिल्ली से कटरा तक चलती है। ट्रेन का पठानकोट कैंट में रेलवे स्टेशन पर ठहराव के लिए उनका जोरदार समर्थन किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल विश्व ऐतिहासिक मसरूर मंदिर तथा विश्व ऐतिहासिक पौंग झील देखने के लिए आए हुए थे। इस गाड़ी के ठहराव से जहां पठानकोट-गुरदासपुर, हिमाचल इत्यादि के व्यापारियों तथा यहां की जनता को लाभ मिलेगा। कटरा और वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के बाद पर्यटक हिमाचल की ओर भी आएंगे। हिमाचल के लोगों को इसका सबसे बड़ा लाभ मिलेगा।
