भारत
भीषण ठंड के बावजूद दिल्ली के लोगों में राहुल गांधी को देखने और मिलने का उत्साह: अभिषेक दत्त
jantaserishta.com
24 Dec 2022 7:20 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली की यात्रा 108 दिन में अभी तक की सबसे बड़ी यात्रा है। जिसमें दिल्ली के हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और दिल्ली के सिविल सोसाइटी के लोग रात से ही सब इस यात्रा का इंतजार कर रहे थे। सब लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया। और इतनी ठंड के बावजूद भी लोगों में राहुल गांधी को देखने का और उनसे मिलने का बहुत उत्साह था। यही वजह थी कि आज दूर-दूर तक सिर्फ झंडे और सिर ही दिखाई दे रहे थे।
आगे अभिषेक दत्त ने कहा कि बार बार कोविड को लेकर हमें चेतावनी देना भारतीय जनता पार्टी का खुद का एक उद्देश्य है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारतीय जनता पार्टी डर गई है। जब देश में कोविड आया तब मोदी सरकार ने नमस्ते ट्रंप किया। मध्यप्रदेश में सरकार गिराई और कोविड फैलने के एक महीने बाद लॉकडाउन लगाया गया। जिसकी वजह से देश में कोविड पूरी तरह फैल गया था। आज लोग बड़ी तादाद में राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं। तीन मुद्दे देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ एक आवाज जो राहुल गांधी के माध्यम से पूरे देश भर में उठ रही हैं। उस आवाज से यह सरकार डरती है। एक बात तो स्पष्ट है कि जिस प्रकार से पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। अब प्रदेश दर प्रदेश वह गिरती जा रही है। मध्यप्रदेश हो, कर्नाटका हो, गोवा हो इन सब प्रदेशों में ऑपरेशन लोटस के द्वारा बीजेपी ने सरकार को बनाया है। बाकी सब प्रदेशों में वे चुनाव हार रहे हैं। यह बात सच है कि गुजरात में बीजेपी चुनाव जीती है। लेकिन दिल्ली में और हिमाचल में बीजेपी बुरी तरह हारी भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





