भारत

दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से परेशान है: जगदीश शेट्टार

jantaserishta.com
6 Feb 2025 1:52 PM IST
दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से परेशान है: जगदीश शेट्टार
x
हुबली: भाजपा नेता जगदीश शेट्टार ने दावा किया कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से त्रस्त है और यही वजह है कि इस बार यहां कमल खिलेगा। शेट्टार ने कहा कि उन्हें लगता है कि भ्रष्टाचार के आरोपों ने आप की साख पर असर डाला है।
जगदीश शेट्टार ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, "इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक नया माहौल बनता नजर आया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी तरह से अपनी ताकत झोंकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता से जुड़ने की कोशिश की। चुनावी मौसम में विपक्षी दलों के खिलाफ आरोपों की झड़ी लग चुकी है। दिल्ली में इस समय सत्ता विरोधी लहर तेज है। ऐसे में यह कहने में कोई परहेज नहीं है कि भाजपा जीत की ओर अग्रसर है।" वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया, "इस बार भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और भाजपा सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल के रुझान और चुनावी माहौल दोनों ही भाजपा के पक्ष में हैं। भाजपा और मोदी से जनता को उम्मीदें हैं। चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी ने अपनी बात दिल्ली की जनता तक पहुंचाने की कोशिश की है और यह उसी का नतीजा है कि लोगों का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ा है।"
वहीं, लिंगायत नेताओं द्वारा आयोजित बैठक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने जवाब दिया कि यह निर्णय पार्टी के उच्च अधिकारियों द्वारा लिया गया है, और सभी निर्णय उचित समय पर लिए जाएंगे। बता दें कि देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को ही एक ही चरण में मतदान हुए हैं। वहीं, पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 51-60 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को 35-40, आम आदमी पार्टी को 32-37 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story