भारत

खून से लथपथ कराहते शख्स का लोग बनाते रहे वीडियो, दर्द के कारण तोड़ा दम

jantaserishta.com
26 Oct 2022 3:16 PM IST
खून से लथपथ कराहते शख्स का लोग बनाते रहे वीडियो, दर्द के कारण तोड़ा दम
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला।
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 25 वर्षीय शख्स सड़क पर खून से लथपथ, दर्द से कराहते लोगों से मदद मांग रहा था, लेकिन लोग उसकी मदद करने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे। शख्स की पहचान विनय वर्मा के रुप में हुई है। एक सोशल मीडिया यूजर द्वारा साझा किए गए वीडियो में, विनय वर्मा को तड़पते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में कुछ लोग उससे अपने 'हत्यारों' का नाम बताने के लिए कह रहे है, वहीं कुछ लोग उसका वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे है।
एक अन्य को वर्मा से मोबाइल पर हत्यारे का नाम टाइप करने के लिए कहते हुए भी सुना जा सकता है।
बताया जा रहा है कि दिवाली की पूर्व संध्या पर विनय वर्मा अपनी दुकान से 1 लाख रुपये निकालकर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे लूट लिया और फिर उसका गला काटकर मरने के लिए छोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वर्मा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों का कहना है कि अगर उसे समय पर अस्पताल लाया जाता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी।
फरधन पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अनिल सैनी ने कहा, विनय अपने दोस्त से मिलने जा रहा था, जब उस पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया। हम पता लगा रहे हैं कि मामले में कोई गवाह हैं। हम कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रहे हैं।
पीड़ित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और अपने पिता की मृत्यु के बाद पारिवारिक व्यवसाय देख रहा था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी और उसकी पत्नी चार महीने की गर्भवती है।
एक दिन पहले ही कन्नौज में दर्द से कराहती लड़की को बचाने के बजाय लोग उसका वीडिया बना रहे थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story