x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
ब्रेक फेल हो जाने की वजह से क्रेन वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
कोलकाता: कोलकाता के बाबू घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोग घायल हो गए. दरअसल गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन के समय लोग इकट्ठे हुए थे और उसी समय ब्रेक फेल हो जाने की वजह से क्रेन वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए. उसके बाद वहां मौजूद लोगों के पीछा करने पर वाहन चालक को बुरी तरह पीटा गया.
बंगाल में आज मूर्ति विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कोलकाता पुलिस ने आस-पास के इलाकों में कई प्रतिबंध भी जारी किए हैं. बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल होने का जश्न मनाने के लिए इस साल एक महीने तक चलने वाले दुर्गा उत्सव की घोषणा की है.

पिछली बार दुर्गा पूजा पर कोरोना नियमों के चलते कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं. इस साल 5 से 8 अक्टूबर तक मूर्ति विसर्जन की जाएंगी. हालांकि इस साल भी पुलिस ने मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने और नाचने पर रोक लगा दी है. गंगा के 29 और आदिगंगा के 5 घाटों पर पुलिस की कड़ी निगरानी है. शहर के 35 जलाशयों में भी विशेष निगरानी की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story