बाप रे! गांव के नाम से दहशत में लोग, कई उड़ाते है मजाक भी, जानें ऐसा क्या है?

लखनऊ. 2 साल से कोरोना के कहर ने लोगों के लिए आफत कर रखी है. लाखों लोगों की जान चली गई, हजारों परिवार उजड़ गए, लाखों लोगों का रोजगार चला गया. अब ओमिक्रॉन ने एक बार फिर दुनिया भर के लोगों को दहशत में ला दिया है. इसका असर भारत में भी दिखने लगा है. लेकिन कोरोना के इस कहर के बीच एक गांव का नाम पिछले दो साल से चर्चा में है. हालात ये हैं कि लोगों में इस गांव के नाम से ऐसी दहशत है कि लोग यहां जाने से छोड़िए इसका नाम अपनी जबान पर लाने में भी डर रहे हैं. इस गांव का नाम है कोरौना. लखनऊ से 90 कि.मी. की दूरी पर स्थित कोरौना गांव में ऐसा भी नहीं था कि कोरोना पॉजिटिव मामले ज्यादा मिले हों लेकिन फिर भी लोगों ने यहां से दूरी बना ली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





