भारत
केरल में लोग एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से नाखुश: प्रधानमंत्री मोदी
jantaserishta.com
29 March 2026 10:33 AM IST

x
नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: केरल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के पल्लकड़ और त्रिशूर में चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के बीच रहने का बेसब्री से इंतजार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आज शाम केरल के लोगों के बीच रहने का बेसब्री से इंतजार है। मैं पलक्कड़ में एक रैली को संबोधित करूंगा और उसके बाद त्रिशूर में एक रोड शो में हिस्सा लूंगा। केरल में आम माहौल एनडीए के पक्ष में है। लोग एलडीएफ और यूडीएफ के कुशासन से नाखुश हैं।"
केरल चुनाव में राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता राज्य भर में रैलियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी रविवार को पलक्कड़ जिले की चार विधानसभा सीटों पर चुनावी कार्यक्रमों में भाग लिया।
गौरतलब है कि केरल विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त होने वाला है।
इस बार केरल विधानसभा चुनाव में कुल 890 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, केरल चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपना वोट डालने के पात्र हैं।
राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला है, जिसमें एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए आमने-सामने हैं। माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ के सामने सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, जबकि कांग्रेस नीत यूडीएफ वापसी की कोशिश में है और भाजपा नीत एनडीए को बड़ी सफलता की उम्मीद है।
2021 के चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटें जीतीं, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को 41 सीटें मिलीं और भाजपा कोई सीट नहीं जीत पाई। 2016 में पार्टी ने पहली बार एक सीट जीती थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





