भारत

बक्सर में बिना डरे लोगों ने दिए वोट, पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न: पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य

jantaserishta.com
7 Nov 2025 9:00 AM IST
बक्सर में बिना डरे लोगों ने दिए वोट, पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न: पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य
x
बक्सर: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में बिहार की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बक्सर समेत सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। छपरा सहित सभी क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हुई। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।
बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने जनता को भी धन्यवाद किया जो भारी संख्या में घर से निकले और अपने मत का इस्तेमाल किया।
चुनाव के पहले चरण की तैयारियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियां हमने कई महीने पहले शुरू कर दी थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों की पहचान की गई। इसके अतिरिक्त हमने कई व्यक्तियों के खिलाफ व्यापक निवारक कार्रवाई की। 21 हजार से ज्यादा लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
6 अक्टूबर से ही नाका चेक पोस्ट को सक्रिय कर दिया गया था। इसका असर पहले चरण की वोटिंग में भी देखने को मिला। काफी संख्या में मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सके। शराब की बड़ी मात्रा जब्त की गई और सभी पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने कहा कि कई बार देखा गया कि मतदाताओं को डराया धमकाया जाता है, लेकिन, पुलिस प्रशासन ने पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया था। फ्लैग मार्च भी निकाला गया, ताकि मतदाता को कोई परेशानी न हो। कुल मिलाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों से मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी हुई।
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं। बिहार में 6 नवंबर को 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। दूसरे चरण के लिए अब 11 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story