भारत

यहां के लोग खाते हैं लाल चींटी की चटनी, जानिए इसके पीछे की वजह

jantaserishta.com
10 Dec 2020 10:46 AM IST
यहां के लोग खाते हैं लाल चींटी की चटनी, जानिए इसके पीछे की वजह
x

DEMOPIC 

यह बात सुनने में जरूर अजीब लगे पर है सच.

आपने जिंदगी में कई तरह की चटनी खाई होगी जैसे टमाटर की चटनी, खजूर की चटनी, धनिया पत्‍ते की चटनी, लेकिन आज हमको एक अलग ही तरह की चटनी के बारे बताते हैं, वह है जंगल के पेड़ों में ठंड के दिनों पाई जाने वाली लाल चींटी की चटनी.

आदिवासी समाज के लोगों की मान्यता है कि ठंड के दिनों में अगर इस चींटी की चटनी खाई जाए तो ठंड भी नहीं लगेगी और भूख भी अच्छे से लगेगी. इसमें टेटर‍िक एसिड होता है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है.
जमशेदपुर से करीबन 70 किलोमीटर दूर चाकुलिया प्रखंड का मटकुरवा गांव, जहां अधिकतर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं. घने जंगलों के बीच बसा यह गांव आम सुविधा से काफी दूर है.
यहां के आदिवासी लोगों का कहना है कि ठंड पड़ते ही यहां के साल और करंज के पेड़ों पर लाल चींटी अपना घर बना लेती है. इनका घर चारों तरफ पत्‍तों से ढका होता है जो पेड़ पर काफी ऊंचाई पर बनता है.
ग्रामीणों को जब पता चलता है जब पेड़ पर चींटी का आना-जाना शुरू हो जाता है. फिर गांव के लड़के पेड़ पर चढ़ कर इनके घर को टहनी के साथ तोड़ कर लाते हैं, फिर इसको एक बड़ी से हांडी में झाड़ते हैं ताकि सभी चींटियों को एक जगह किया जा सके. फिर उसको मिलते हैं. जब वो मिल जाता है तब घर की महिलाएं उसे पत्थर की बड़ी सी सि‍ल पर रखती हैं और उसमें नमक, मिर्चा, अदरक, लहसुन को मिलकर काफी बारीक पिसाई करती हैं.
करीबन 30 मिनट की पिसाई के बाद सारी लाल चींटी मिक्स्ड हो जाती हैं, फिर सभी लोग अपने-अपने घरों से साल का पत्‍ता लाकर उसमें चटनी को रखते हैं और बांट कर खाते हैं. एक साल के बच्चे से लेकर 50 साल तक के बुजुर्ग भी इसको खाते हैं.
इनका कहना है कि यह की यह लाल चींटी पेड़ों पर साल में एक बार ही आती हैं और इस चींटी की चटनी को हमारे पूर्वज भी खाया करते थे. इस लिए हम लोग अपने को स्‍वस्‍थ रखने के लिए लाल चींटी की चटनी खाते हैं.
गांव की महिला पूरबी सिंह ने बताया कि हम लोग इस लाल चींटी के साथ लहसुन, मिर्च, अदरक मिला कर पीसते हैं, फिर जब उसकी चटनी तैयार हो जाती है, तब उसको खाते हैं. यह चटनी बहुत अच्छी लगती है. इसको लोग कुरकु भी कहते हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story