भारत
जनता ने मन बना लिया, बंगाल में इस बार परिवर्तन तय है : रोहन गुप्ता
jantaserishta.com
2 April 2026 8:55 AM IST

x
कोलकाता: भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि इस बार प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है और भाजपा की सरकार तय है। कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने दो चरण में मतदान कराने का फैसला लिया है।
उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पहले टीएमसी और वामपंथी पार्टियां कितनी हिंसक हुआ करती थीं, लेकिन आयोग ने इसे काफी हद तक काबू में कर लिया है। लेकिन, मुझे लगता है कि टीएमसी यह समझ गई है कि उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा।
भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी और टीएमसी को यह पता चल गया है कि इस बार उनकी बुरी तरह हार होने वाली है। चुनाव हारने के बाद कुछ कहने के लिए, उन्हें एक बहाना बनाने की जरूरत है। तुष्टीकरण की राजनीति इतनी बढ़ गई है कि सत्ता में बने रहने के लिए उन्हें केवल तुष्टीकरण की राजनीति ही नजर आती है, न कि लोगों का विकास नजर आता है।
उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर दुख होता है कि तुष्टीकरण की राजनीति, पश्चिम बंगाल के लोगों के अधिकारों पर असर डाल रही है। बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने की इजाजत टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने दी। पश्चिम बंगाल के लोग भी विकास चाहते हैं, उन्हें तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले लोग नहीं चाहिए।
नक्सलवाद पर भाजपा नेता ने कहा कि यह सरकार का एक सीधा-सा सिद्धांत है जो कहा गया है, वह किया जाएगा। 2014 में पीएम मोदी ने कहा था कि हम 10 साल में भारत को नक्सल-मुक्त बना देंगे। उस समय कांग्रेस के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि नक्सलियों की समस्या आतंकवाद से भी बड़ी है। फिर वे कुछ क्यों नहीं कर पाए। जिस पार्टी ने 60 साल तक राज किया। वह क्यों कुछ नहीं कर सकी। भाजपा की सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया।
विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग द्वारा अधिकारियों के तबादलों पर रोहन गुप्ता ने कहा कि तबादले स्वाभाविक हैं। असम में भाजपा की सरकार है, वहां भी ऐसा किया गया है। इसलिए, हर चीज को राजनीति से जोड़ते हुए नहीं देखना चाहिए। मैं फिर से कह रहा हूं कि हारने के बाद, किसी न किसी तरह से, इसे एक बहाना बनाया जाएगा। उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है और संविधान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





